Oplus_131072
शाजापुर के पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल में सोमवार को खाना बनाते समय प्रेशर कुकर तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में खाना बना रही रसोइया रामकन्या बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुकर का ढक्कन उड़कर उनकी छाती में जा लगा, जबकि उनका हाथ भी झुलस गया।घटना के समय हॉस्टल में 12 छात्र मौजूद थे। धमाके की आवाज सुनते ही एक छात्र तुरंत रसोई में पहुंचा और गैस बंद कर दी, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।पूरी घटना हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे के बाद हॉस्टल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
