Oplus_131072
विशाखापत्तनम पुलिस का मनचलों को सख्त संदेश।”
विशाखापत्तनम। कॉलेज छात्राओं से छेड़छाड़ कर खुद को दबंग समझ रहे तीन युवकों को आंध्र प्रदेश पुलिस ने ऐसा सबक सिखाया कि उनकी सारी हेकड़ी निकल गई। छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई रियायत नहीं होगी। कानून हाथ में लेने और छात्राओं को परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है और पुलिस के त्वरित एक्शन को महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने वाला बताया है।
