गुजरात के वडोदरा-जरोद रोड पर कोटंबी गांव के पास तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार लग्जरी बस आगे चल रहे ट्रक के पीछे जोरदार तरीके से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रक में बुरी तरह घुस गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
