Oplus_131072
पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब पुलिसकर्मी ही आपस में उलझ पड़े। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी एक-दूसरे से बहस करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि और घटना के स्थान संबंधी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है।
