इंदौर। शहर के आजाद नगर क्षेत्र में पानी भरने को लेकर भाजपा से जुड़े दो गुट आमने-सामने आ गए। सरकारी हाइड्रेट से पानी भरने के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और जमकर नोकझोंक होने लगी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते और बहस करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि विवाद को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।शहर में पानी की समस्या के बीच सामने आया यह मामला एक बार फिर जल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
