मध्यप्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के हालिया बयानों पर भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे ने तीखा पलटवार किया। रणदिवे ने कहा कि जीतू पटवारी पहले अपनी डूबती हुई पार्टी की चिंता करें, उसके बाद भाजपा और सरकार पर टिप्पणी करें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता के मुद्दों से भटक चुकी है और केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रही है। रणदिवे ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों पर लगातार काम कर रही है, जबकि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने जीतू पटवारी से तथ्यों के आधार पर राजनीति करने की नसीहत देते हुए कहा कि बेबुनियाद आरोप लगाने से जनता गुमराह नहीं होगी।
