Oplus_131072
खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का नाम लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद युवक से एक माफीनामा वीडियो भी रिकॉर्ड कराया गया, जिसमें उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।बताया जा रहा है कि युवक ने वायरल वीडियो में खुद को बाणगंगा थाने के बाहर बताते हुए पुलिस पर रिश्वत लेने जैसे आरोप लगाए थे और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। सूत्रों के अनुसार, युवक की पहचान पंकज मालवीय, निवासी कालिंदी गोल्ड क्षेत्र, के रूप में हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि उसने वायरल वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट malvi5346 से साझा किया था।वीडियो वायरल होने के बाद बाणगंगा पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उससे एक माफीनामा वीडियो रिकॉर्ड कराया गया, जिसमें उसने अपने पहले दिए गए बयान पर खेद जताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। फिलहाल मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
