इंदौर | खबर सत्याग्रहइंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र स्थित शराब दुकान के बाहर शराबियों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। नशे में धुत कई शराबियों ने बीच सड़क पर जमकर हुड़दंग मचाया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, शराबियों ने सड़क पर शोर-शराबा और हंगामा किया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।घटना का वीडियो स्थानीय रहवासियों ने बनाकर खबर सत्याग्रह की टीम को भेजा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकान के बाहर इस तरह की घटनाएं आए दिन देखने को मिलती हैं, जिससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।रहवासियों ने प्रशासन से शराब दुकान के बाहर नियमित पुलिस गश्त और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
