खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर के देवास नाका स्थित निरंजनपुर क्षेत्र से सड़क की बदहाल स्थिति का एक वीडियो आज खबर सत्याग्रह की टीम को प्राप्त हुआ है। वीडियो में सड़क पूरी तरह कच्ची, कीचड़ से लथपथ और जगह-जगह पानी से भरे गड्ढों से भरी हुई दिखाई दे रही है। ऐसे में दोपहिया, चारपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वीडियो भेजने वाले स्थानीय रहवासियों ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बारिश के बाद पूरा रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है। जलभराव और कीचड़ के कारण हादसे का खतरा बना रहता है, वहीं बच्चों, बुजुर्गों और स्कूली विद्यार्थियों को भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।रहवासियों ने खबर सत्याग्रह की टीम को वीडियो भेजकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है और नगर निगम व संबंधित विभाग से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत एवं निर्माण कराकर क्षेत्रवासियों को राहत दी जाए।अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर रहवासियों को इस परेशानी से निजात दिलाता है।आपके क्षेत्र में भी ऐसी कोई समस्या है? उसका वीडियो या फोटो हमें भेजें। खबर सत्याग्रह आपकी आवाज़ प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास करेगा।
