दिल्ली के कनॉट प्लेस का बताया जा रहा दो युवतियों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों युवतियां कीचड़ भरी जमीन पर एक-दूसरे को पटकने और जमकर हाथापाई करती नजर आ रही हैं। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। हालांकि, वीडियो की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हुई है।
