Oplus_131072
खरगोन जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट चौड़ापाट पर चोरल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से इंदौर के तीन युवक तेज बहाव में फंसकर बहने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए बेल्ट, रस्सी और रुमाल को जोड़कर अस्थायी लाइफलाइन बनाई और तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चेतावनी बोर्ड और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम की मांग तेज हो गई है।
