इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र स्थित श्री स्टील पॉइंट में रविवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी और स्वयं मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। महापौर बचाव दल के साथ मौके पर डटे रहे और आग में फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। समय रहते सभी पांचों लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
