Oplus_131072
नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी में रविवार को 21वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एसी फटने के बाद आग लगने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने आसपास के फ्लैटों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
