{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

इंदौर में आबकारी विभाग ने विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में करीब 1.80 लाख रुपये मूल्य की अवैध देसी शराब और परिवहन में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। दोनों आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विभाग ने कहा है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
