Oplus_131072
वेनजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बीच एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। मलबे में दबे महज 18 दिन के नवजात शिशु को बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकालकर उसके पिता की गोद में सौंप दिया। इस भावुक पल ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद शिशु की मां को भी जीवित निकाल लिया गया। सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता, साहस और अथक प्रयासों ने तबाही के बीच उम्मीद की नई किरण जगा दी। यह रेस्क्यू ऑपरेशन इंसानियत और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बन गया।
