Oplus_131072
राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस ट्रक से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 21 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में इंदौर के कई यात्री भी शामिल हैं।दौसा पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के अनुसार यह हादसा कोलवा थाना क्षेत्र के तनावड़ जीरो पॉइंट पर रात करीब 2:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग लग गई। छह यात्रियों की मौत आग में झुलसने से हुई, जबकि दो अन्य ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया।घटना के बाद पुलिस, दमकल और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के साथ यात्रियों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में इंदौर के कई यात्री भी शामिल हैं।फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
