अरुणाचल प्रदेश से नदी में पानी छोड़े जाने के बाद असम के धेमाजी और लखीमपुर जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अचानक जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाके जलमग्न हो गए, जिससे सैकड़ों गांव प्रभावित हुए हैं। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।स्थानीय प्रशासन के अनुसार, तेज बहाव के कारण धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई खेत पानी में डूब गए हैं, जबकि अनेक घरों में बाढ़ का पानी घुसने से मकानों को भी क्षति पहुंची है। इसके अलावा मवेशियों के नुकसान की भी खबरें सामने आई हैं।प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, फसलों, मकानों और पशुधन को हुए नुकसान का अंतिम आकलन अभी किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से नदी किनारे और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
