इंदौर की कथित उपेक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को लिखे गए कथित पत्र पर प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस पत्र की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, “मैंने भी यह खबर सिर्फ अखबार में पढ़ी है। मुझे किसी पत्र की जानकारी नहीं है। जिस अखबार में यह प्रकाशित हुआ है, उसी से पूछिए कि यह पत्र कहां से आया, सही है या गलत।” विजयवर्गीय के इस बयान के बाद कथित पत्र को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं। वहीं विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है, जबकि मंत्री ने स्पष्ट किया कि उनके पास इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
