3 युवक-2 युवतियों पर हमला और धमकी देने का आरोप, फरियादी ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की
इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के कुलकर्णी का भट्टा स्थित खजूर वाली गली में घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी द्वारा पुलिस अधिकारियों को दिए गए लिखित आवेदन में आरोप लगाया गया है कि हिमांशु, शरद उर्फ लल्ला, उमा, पूर्णिमा उर्फ नेना तथा एक अन्य व्यक्ति ने घर में घुसकर विवाद किया और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।आवेदन के अनुसार आरोपियों ने फरियादी, उसकी माता और उसके भाई के साथ हाथापाई की, अश्लील गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। फरियादी का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान गुलाबी टी-शर्ट पहने एक युवक ने एक युवती के साथ भी हाथापाई की। घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ सीसीटीवी फुटेज की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई, लेकिन फरियादी का आरोप है कि अब तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।फरियादी ने पुलिस कमिश्नर, डीसीपी जोन-2 और परदेशीपुरा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर हिमांशु, शरद उर्फ लल्ला, उमा, पूर्णिमा उर्फ नेना सहित अन्य आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस पक्ष: इस मामले में परदेशीपुरा पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।> नोट: यह समाचार फरियादी द्वारा उपलब्ध कराए गए आवेदन और दस्तावेजों के आधार पर तैयार किया गया है। मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई अभी शेष है।
