Oplus_131072
खबर सत्याग्रह | इंदौरइंदौर के एस.आर. कंपाउंड, देवास नाका स्थित लसूड़िया मोरी क्षेत्र में बदहाल सड़क को लेकर गुरुवार को स्थानीय रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने मौके पर पहुंचे नगर निगम कर्मचारियों का घेराव कर विरोध जताया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 35 के पार्षद राकेश सोलंकी भी मौजूद रहे।रहवासियों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद नगर निगम ने सड़क की मरम्मत नहीं कराई, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने इसे नगर निगम की लापरवाही बताते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों के दावों पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग करते हुए चेतावनी दी कि काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
