बिहार के खगड़िया जिले में चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री का मोबाइल झपटने पहुंचे युवक को यात्रियों ने पकड़ लिया। इस दौरान वह ट्रेन की खिड़की के बाहर लटका रह गया और अगले स्टेशन तक उसी स्थिति में रहा।यात्रियों ने उसे मजबूती से पकड़े रखा और लगातार शोर मचाते रहे। खगड़िया स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद उसे रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
