उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ध्वस्तीकरण के समय मंदिर का गुंबद अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद एहतियात के तौर पर ध्वस्तीकरण का कार्य तत्काल रोक दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
