इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा परिसर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 21 लाख पौधे लगाने के संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर आमजन को पोहा वितरित किया गया और अधिक से अधिक लोगों से पौधारोपण अभियान में भागीदारी की अपील की गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री विजयवर्गीय ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बताते हुए प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
