खबर सत्याग्रह, इंदौर।NEET पेपर लीक और युवाओं के हक से जुड़ी 23 सूत्रीय मांगों को लेकर इंदौर में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। भंवरकुआं स्थित टंट्या भील चौराहे पर पिछले 12 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्रों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के घेराव के लिए विशाल पैदल मार्च निकाला।बड़ी संख्या में छात्र हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद छात्रों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और युवाओं के हितों से जुड़ी 23 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
