ओडिशा में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच भी जगन्नाथ रथ यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसी दौरान एक गंभीर मरीज को लेकर एम्बुलेंस यात्रा मार्ग पर पहुंची। एम्बुलेंस को देखते ही श्रद्धालुओं ने बिना किसी हंगामे के स्वयं रास्ता खाली कर दिया, जिससे वह तेजी से आगे बढ़ सकी। आस्था के इस महासागर में मानवता का यह भावुक दृश्य लोगों का दिल जीत रहा है और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर सराहना हो रही है।
