बिहार में एक दूध से भरा टैंकर सड़क पर पलट गया। टैंकर से बहते दूध को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पहले बोतलों, बाल्टियों और कनस्तरों में दूध भरा। इसके बाद कई लोगों ने वहीं खड़े होकर दूध भी पिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
