बांदा जिले की कोतवाली नगर पुलिस ने चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को RTO और SDM अधिकारी बताकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करते थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वसूली में इस्तेमाल की गई एक कार, ₹5,400 नकद, एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और पूरे आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है।
