दतिया। विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान चिरूला गांव में सोमवार को एक अनोखा राजनीतिक दृश्य देखने को मिला। कांग्रेस की जनसभा में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पहुंचे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे का अभिवादन किया और संक्षिप्त बातचीत की।सभा के दौरान आशुतोष तिवारी ने कांग्रेस के मंच से मौजूद लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। इस घटनाक्रम को लेकर सभा में मौजूद लोग भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए।पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में दोनों दलों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
