सिक्किम के नामची जिले के समरदुंग (झोलुंगे) में स्थित एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। जिला प्रशासन के अनुसार, सुरंग में फंसे अन्य मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से फोन पर बात कर बचाव अभियान की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। राज्य सरकार के अनुसार, उन्होंने समरदुंग (झोलुंगे) स्थित निर्माणाधीन सुरंग की स्थिति और चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा भी की।प्रधानमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायल एवं प्रभावित मजदूरों के जल्द सुरक्षित निकाले जाने की कामना की।
