इंदौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित विशेष अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” के अंतर्गत 21 जुलाई 2026 को थाना लसूड़िया पुलिस ने द हब, बिल्डिंग पार्किंग, स्कीम नंबर-78 में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।इस दौरान उपस्थित युवाओं को नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक और शारीरिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा सभी को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में एसीपी विजय नगर पराग सैनी, थाना प्रभारी लसूड़िया राजकुमार यादव, थाना स्टाफ सहित करीब 200 युवा मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
