{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
पीपल्याहाना चौराहे से कृषि कॉलेज चौराहे तक पीछा कर रोका गया वाहन, चालक ने कहा– “नौकरी पर जाने में देर हो रही थी”
इंदौर में एक कथित सरकारी वाहन द्वारा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है। खबर सत्याग्रह की टीम को घटना से जुड़े एक्सक्लूसिव वीडियो प्राप्त हुए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमपी-09-एई-1949 नंबर का वाहन पीपल्याहाना चौराहे पर कथित रूप से रेड सिग्नल की अनदेखी करते हुए तेज रफ्तार से निकला। सूचना देने वाले व्यक्ति का दावा है कि वाहन की रफ्तार करीब 140 किमी प्रति घंटा थी।दावा किया गया है कि एक युवक ने वाहन का पीछा करते हुए उसे कृषि कॉलेज चौराहे के पास रुकवाया। युवक के अनुसार, चालक ने कहा कि “नौकरी पर जाने में देर हो रही थी, इसलिए तेज गति से वाहन चला रहा था।”वीडियो में वाहन पर “मध्य प्रदेश शासन” लिखा दिखाई देता है तथा हूटर भी लगा हुआ नजर आता है। सूचना देने वाले व्यक्ति का यह भी दावा है कि वाहन में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थीं ( संयुक्त कलेक्टर ), हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।अब सवाल यह उठता है कि यदि आरोप सही हैं, तो क्या ट्रैफिक नियम केवल आम नागरिकों के लिए हैं? क्या सरकारी वाहनों को भी निर्धारित गति सीमा और ट्रैफिक सिग्नलों का पालन नहीं करना चाहिए?फिलहाल इस मामले में संबंधित विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। पक्ष प्राप्त होने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।
