इंदौर। छत्रीपुरा थाना पुलिस ने शराब पीने के लिए रुपये मांगकर एक युवक को धमकाने और जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने फरियादी से शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित की शिकायत पर छत्रीपुरा थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
