खबर सत्याग्रह | भोपालमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने संवाद का रास्ता चुना है और इसके लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कृषि मंत्री केंद्रीय कृषि मंत्री से चर्चा कर किसानों की मांगों पर सकारात्मक समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों की रक्षा और कृषि विकास के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी।
