इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ताला तोड़कर घर में घुसे और सोने-चांदी के जेवर, नकदी के साथ जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चुराकर फरार हो गए। घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि CCTV में दिख रहे संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
