Oplus_131072
इंदौर के देवास नाका से सैटेलाइट जंक्शन की ओर, रेलवे क्रॉसिंग के आगे कैलोद हाला मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के समय कार में दो युवक सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक शराब के नशे में थे और उनकी हालत इतनी खराब थी कि ग्रामीणों को उन्हें कार से बाहर निकालना पड़ा।कार के अंदर से शराब की बोतल भी मिलने की बात सामने आई है। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बिजली के खंभे को भी नुकसान पहुंचा है।गौरतलब है कि एक ओर मध्य प्रदेश पुलिस “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान चलाकर लोगों, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं इस अभियान की भावना को चुनौती देती नजर आती हैं। कैलोद हाला मार्ग पर हुआ यह हादसा इसका एक उदाहरण माना जा रहा है। पुलिस को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी हैं।
