
देवास। शहर में बेखौफ चल रहे जुए के अड्डे पर कोतवाली पुलिस ने अचानक धावा बोल दिया। आनंद नगर स्थित कैंपेन ग्राउंड के पास खाली प्लॉट में जुआ खेल रहे 8 लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा।पुलिस को सूचना मिली थी कि खाली प्लॉट में लंबे समय से जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई और कई लोगों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सभी 8 को पकड़ लिया।मौके से पुलिस ने नकदी और जुआ खेलने की सामग्री भी बरामद की है। सभी आरोपियों को कोतवाली थाने लाया गया। थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
