Oplus_131072
पूछताछ में हथियार सप्लाई नेटवर्क का खुलासा, दो आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी
इंदौर | खबर सत्याग्रहकिशनगंज पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित हथियार कैरियर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार उर्फ मक्कू के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 देशी पिस्टल और 9 मैगजीन बरामद करने का दावा किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हथियारों के स्रोत तथा इन्हें आगे पहुंचाने वाले नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार पूछताछ में हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य नाम सामने आए हैं। मामले में सत्यपाल नायक और उपकार सिंह चावला के फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की कार्रवाई और पूछताछ जारी है।
