Oplus_131072
इंदौर | खबर सत्याग्रह करणी सेना (टीम अनुराग प्रताप सिंह राघव) के इंदौर नगर उपाध्यक्ष अभिराज सिंह तवर ओर नगर अध्यक्ष अमित सिंह जादौन अपनी टीम के साथ 14 अगस्त को स्कूलों में होने वाले ध्वजारोहण एवं कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न स्कूल प्रबंधन से चर्चा की।करणी सेना के प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह सोलंकी द्वारा जारी वीडियो के बाद टीम ने स्कूलों में पहुंचकर प्रबंधन से राष्ट्र एवं राष्ट्रीय पर्वों से जुड़े विषयों पर बातचीत की।इसी दौरान राष्ट्रीय विद्या मंदिर, इंदौर में प्राचार्य से राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सवाल किया गया, जिस पर जवाब देते समय प्राचार्य असहज हो गए। इसका वीडियो खबर सत्याग्रह टीम के पास पहुंचा है।
