इंदौर। 15 अगस्त यानी ड्राय डे के दिन जिला आबकारी विभाग ने महू क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर आबकारी वृत्त महू ‘अ’ की टीम ने गुर्जर ढाबा और शांति पैराडाइज, हरसोला स्थित आरोपी के घर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान टीम ने 108 बल्क लीटर देसी मदिरा प्लेन, 240 बल्क लीटर बीयर केन, 124.8 बल्क लीटर बोतल और 126 बल्क लीटर स्प्रिट बरामद की। विभाग के अनुसार कुल 598.8 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 लाख 75 हजार रुपए है।मामले में दीपक राठौड़ (34), पिता घनश्याम राठौड़, निवासी शांति पैराडाइज, हरसोला, महू के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) और 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में आबकारी टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। विभाग ने बताया कि अवैध मदिरा के विक्रय के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

