
उज्जैन के महाकाल मंदिर में गोवा से आए एक श्रद्धालु की कीमती चप्पलें खो गईं। मंदिर परिसर में काफी तलाश करने के बाद भी जब चप्पल नहीं मिली, तो श्रद्धालु ने उसे खोजने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद लेने का फैसला किया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु ने अपनी चप्पल की पुरानी तस्वीर के साथ मंदिर के चप्पल स्टैंड की तस्वीर ChatGPT पर अपलोड की। AI ने दोनों तस्वीरों का मिलान करते हुए चप्पलों के बड़े ढेर में संबंधित चप्पल की पहचान करने में मदद की।AI से मिली जानकारी के आधार पर श्रद्धालु ने चप्पल स्टैंड में तलाश की और अपनी चप्पल खोज ली। घटना के बाद AI के इस अनोखे इस्तेमाल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग इस घटना को तकनीक के रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ते इस्तेमाल से जोड़कर देख रहे हैं।हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल इस पूरे दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
