
उज्जैन। नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार के शुभ संयोग पर उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट मध्यरात्रि 12 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। साल में सिर्फ एक दिन खुलने वाले इस मंदिर में पट खुलने के बाद प्रथम पूजन संपन्न हुआ, जिसके बाद देशभर से आए श्रद्धालुओं ने भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन किए।पट खुलते ही मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नागपंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का सिलसिला लगातार 24 घंटे जारी रहेगा।
