{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
इंदौर। शहर की प्रमुख सड़कों को बेहतर बनाने के लिए किए गए करोड़ों रुपए के पैचवर्क के बावजूद बापट चौराहे और सुखलिया मेन रोड पर सड़क की स्थिति सवाल खड़े कर रही है। बापट चौराहे पर मुख्य मार्ग के मोड़ के पास जॉइंट पैच से ही सड़क धंस गई है। यहां करीब एक फीट गहरा और दो फीट चौड़ा गड्ढा बन गया है। मोड़ लेते समय अचानक सामने आने वाले गड्ढे से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कई बार दोपहिया वाहन फिसलने और गड्ढे में फंसने की स्थिति भी बन रही है। इसके बावजूद सड़क की स्थिति में अब तक स्थायी सुधार नजर नहीं आ रहा है।इधर, सुखलिया मेन रोड पर भी कई स्थानों पर सड़क धंसी हुई और ऊंची-नीची दिखाई दे रही है। कहीं सड़क का हिस्सा करीब एक से डेढ़ फीट तक नीचे धंसा हुआ है, तो कहीं सड़क का हिस्सा उभरा हुआ है। सड़क की इस तरह की स्थिति के कारण वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए अचानक आने वाला उतार-चढ़ाव हादसे का कारण बन सकता है।करोड़ों रुपए के पैचवर्क के बाद इतनी जल्दी सड़क की यह स्थिति सामने आने से काम की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बापट चौराहे पर पैचवर्क के जॉइंट के पास से ही सड़क धंसने को लेकर भी सवाल है कि आखिर सड़क की मरम्मत कितनी मजबूती से की गई थी।क्या खबर के बाद ही जागेंगे जिम्मेदार?सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हर बार सड़क की समस्या दूर करने के लिए अखबार और मीडिया में खबर प्रकाशित होने का इंतजार किया जाएगा? सड़क पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं और लगातार खराब होती स्थिति के कारण राहगीरों की परेशानी बढ़ रही है।राहगीरों की मांग है कि बापट चौराहे से लेकर सुखलिया मेन रोड तक धंसे, टूटे और ऊंचे-नीचे हिस्सों की जांच कर जल्द स्थायी समाधान किया जाए, ताकि सड़क की खराब स्थिति किसी बड़े हादसे की वजह न बने।#khabarsatyagrah #indorenews #breakingnews #exclusive #livenews Indore IndoreNews BapatSquare Sukhliya IndoreRoads RoadCondition Patchwork IndoreTraffic MPNews KhabarSatyagrah
