पारंपरिक अंदाज में निकली शोभायात्रा, रास्तेभर उमड़ी लोगों की भीड़
भोपाल। भुजरिया पर्व के अवसर पर सोमवार को किन्नर समुदाय की ओर से शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय के लोग पारंपरिक वेशभूषा और अंदाज में जुलूस में शामिल हुए।जुलूस शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए गुफा मंदिर तक पहुंचा। रास्तेभर जुलूस को देखने के लिए लोगों की भीड़ नजर आई। पारंपरिक गीत-संगीत और उत्साह के बीच निकले इस जुलूस से शहर का माहौल उत्सवमय हो गया।गुफा मंदिर पहुंचने के बाद समुदाय के लोगों ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की। भुजरिया पर्व पर हर वर्ष किन्नर समुदाय की ओर से इस तरह का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।
