इंदौर के पालदा क्षेत्र स्थित एक चॉकलेट फैक्ट्री में खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शक्कर का अतिरिक्त स्टॉक पकड़ा है। जांच के दौरान फैक्ट्री में कुल 475 क्विंटल शक्कर मिली, जबकि निर्धारित स्टॉक सीमा 100 क्विंटल थी। तय सीमा से अतिरिक्त 375 क्विंटल शक्कर को विभाग ने जब्त कर लिया। यह कार्रवाई शक्कर नियंत्रण आदेश-2026 के तहत की गई है। विभाग द्वारा फैक्ट्री के दस्तावेजों और स्टॉक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्टॉक सीमा के उल्लंघन के मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
