इंदौर। शहर के कुलकर्णी नगर इलाके में एक मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर एक सांप निकल आया। सांप को देखकर आसपास मौजूद लोगों में कौतूहल फैल गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर सांप दिखाई देने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से निकालने के लिए स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। इस दौरान लोगों की नजरें बाइक पर टिकी रहीं और पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया।
