उज्जैन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शुक्रवार तड़के महाकाल मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल की भस्मारती में शामिल हुए। नंदी हॉल में करीब डेढ़ घंटे तक वे हाथ जोड़कर शिवभक्ति में लीन नजर आए।भस्मारती के बाद नितिन नबीन ने देश की सुख-समृद्धि और यश-कीर्ति की कामना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी बाबा महाकाल से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे।
