राजवाड़ा पर हिंदू महासभा ने फूंका पुतला
इंदौर। राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले इंदौर में विरोध प्रदर्शन की खबर सामने आई है। दावा है कि हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने राजवाड़ा पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। राहुल गांधी शनिवार को इंदौर में छात्रों से संवाद करेंगे।
