Oplus_131072
बिजनौर के बागड़पुर गांव में बिजली चेकिंग करने पहुंचे जेई सुदीप कुमार शर्मा के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि ग्रामीणों और कुछ किसान नेताओं ने जेई को बंधक बनाकर उनके साथ थप्पड़-घूंसों से मारपीट की। पुलिस ने जेई की शिकायत पर 6 नामजद समेत 20 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में दूसरे पक्ष ने भी जेई के व्यवहार को लेकर शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है।
