सागर। जहरीली शराब कांड के आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर का बुधवार तड़के पुलिस से सामना हो गया। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी के पास पुलिस के मुताबिक आरोपियों की ओर से फायरिंग की गई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मनीष के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। उसका साथी आशीष साहू भी घायल हुआ है। मौके से हथियार और कारतूस बरामद होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
