₹2,000 से अधिक के UPI लेन-देन पर MDR के फैसले को लेकर व्यापारियों में चिंता
इंदौर में ₹2,000 से अधिक के पात्र UPI लेन-देन पर प्रस्तावित MDR व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी के नेतृत्व में सियागंज, छावनी समेत प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में व्यापारियों को ‘NO UPI – ONLY CASH’ लिखे चश्मे वितरित किए गए।कांग्रेस नेताओं ने इस अभियान के जरिए MDR व्यवस्था को लेकर व्यापारियों की चिंता और विरोध को सामने रखने का प्रयास किया। नई व्यवस्था के तहत 15 अक्टूबर 2026 से पात्र ₹2,000 से अधिक के व्यापारी UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होना है।
